Sports

सेंचुरियन टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया को एक और झटका, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

नई दिल्ली। सेंचुरियन में खेले गए पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने के तौर पर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के 2 अंक काट लिए और टीम के सभी खिलाड़ियों की मैच फीस का 10% जुर्माना भी लगाया गया है।

आईसीसी के नियमों के अनुसार, यदि कोई टीम तय समय में निश्चित ओवर नहीं फेंक पाती है तो यह स्लो ओवर रेट ऑफेंस माना जाता है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए 5 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया तय समय में 2 ओवर नहीं फेंक पाई थी, इसी के चलते आईसीसी ने उनपर 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल औफ मैच रैफरी के क्रिस ब्रॉड ने टीम इंडिया को टारगेट ओवर्स से 2 ओवर पीछे रहने के कारण ये सजा दी है।

आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के मुताबिक, जो न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से रिलेटेड है, खिलाड़ियों को दिए गए समय में बॉलिंग करने में असफल रहने वाले हर ओवर के लिए मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है इसलिए टीम इंडिया पर 2 ओवर के चलते 10% मैच फीस का फाइन लगाया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH