Entertainment

साजिद खान ने मौत की अफवाहों पर दी सफाई, हाथ जोड़कर कहा- अभी जिंदा हूं

मुंबई। बीते दिन चाइल्ड एक्टर साजिद खान का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद ऐसा कन्फ्यूजन पैदा हुआ कि लोग डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान को श्रद्धांजलि देने लगे। इसके बाद उन्होंने खुद सामने आकर लोगों को सफाई दी और कहा कि मैं ज़िंदा हूँ भाई।

के निधन की खबर सामने आई थी। इसी को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गया। कुछ लोगों को लगा कि निर्देशक साजिद खान की मौत हो गई है, जबकि ऐसा नहीं था। बता दें कि साजिद खान आखिरी बार ‘बिग बॉस 16’ के घर में नजर आए थे। साजिद खान अपनी फिल्म के चलते फिनाले से पहले ही घर से बाहर आ गए थे। चार साल बाद उन्होंने किसी फिल्म पर काम शुरू किया था। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनकी फिल्म आएगी। फिलहाल उन्हें सोशल गैदरिंग में भी स्पॉट किया जाने लगा है।

साजिद खान ने वीडियो में कहा, ‘मैं भूत हूं, साजिद खान का भूत हूं, आप लोगों को खा जाऊंगा, साजिद खान की आत्मा को शांति दो…नहीं मिल रही है! कैसे मिलेगी शांति, वो बेचारा साजिद खान 70 के दशक में था। ‘मंदर इंडिया’ फिल्म में जो 1957 में आई थी उसमें जो छोटा बच्चा सुनील दत्त बना हुआ था, उसका नाम साजिद खान था। वो 1951 में पैदा हुआ था, मैं बीस साल बाद पैदा हुआ हूं। उनकी मौत हो गई है और भगवान करें कि उनकी आत्मा को शांति मिले, लेकिन मेरे कुछ गैरजिम्मेदार मीडिया दोस्तों ने, मीडिया वालों ने, सब नहीं कुछ ने मेरी फोटो लगा दी। ऐसे में कल रात से लेकर अभी तक मुझे मैसेजेस आ रहे हैं RIP, फोन भी आ रहे हैं कि तू जिंदा है न? अरे भैया मैं जिंदा हूं, नहीं मरा, आप लोगों की दुआ से। आप लोगों का मनोरंजन जो करना है। तो ऐसे में आप लोगों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करता हूं कि मैं जिंदा हूं और भगवान करे उन साजिद खान की आत्मा को असल में शांति मिले।’

इस वीडियो पर उन्होंने एक टेक्स्ट भी दिया, जिसमें लिखा था कि अफवाहों को शांति मिले। अभी हम जिंदा हैं। वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘RIP साजिद खान (1951-2923)…ये मैं नहीं हूं, गलती से मेरी फोटो का मीडिया में इस्तेमाल कर लिया गया।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH