NationalTop News

TMC को एक और झटका: राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा, BJP में जाने के सवाल पर दिया बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को एक और राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने गुरुवार को उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के साथ ही वह हाल के दिनों में TMC छोड़ने वाले तीसरे राज्यसभा सांसद बन गए हैं।

इस्तीफे के बाद प्रकाश चिक बड़ाईक ने अपने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल के लोगों की भावना और राय का सम्मान करते हुए मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं, तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। इस सवाल पर उन्होंने कहा, “यह तो समय ही बताएगा। प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफे को राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके इस कदम से तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक तौर पर झटका लग सकता है, वहीं उनके भविष्य के राजनीतिक फैसले पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH