EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

मालदीव में छुट्टियां मना रहे अर्जुन-मलाइका, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

मुंबईः मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने अपने प्यार का इजहार कई बार एक दूसरे से किया है। यहां तक कि दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट भी किया जाता है। हाल में ही दोनों को मालदीव में छुट्टियां मनाते देखा गया है। कैमरों से दूर मालदीव के पटीना आइलैंड पर मलाइका और अर्जुन सुकून के पल बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले इस कपन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। लेकिन इन तस्वीरों की खास बात है कि दोनों ने एक साथ कोई भी तस्वीर साझा नहीं की। बल्कि मलाइका अरोड़ा समंदर किनारे बिकिनी में सेल्फी लेती नजर आईं। तो वहीं अर्जुन कपूर रिलैक्स मूड में दिखें।

 ब्रेकअप की खबरें
हाल में ही दोनों की ब्रेकअप की खबरें खूब जोरों पर थीं। खबरें थी कि दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। यहां तक की दोनों को साथ में लंबे समय से साथ नहीं देखा गया था।  लेकिन एक साथ मालदीव में टाइम स्पेंड करते इस जोड़े ने तमाम खबरों को महज अफवाह साबित कर दिया। फिलहाल दोनों मालदीव में समंदर किनारे रोमांटिक समय बिता रहे हैं।

अर्जुन ने शेयर की तस्वीर
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की है। जहां वे बीच साइड पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना आसान है कि दोनों एक साथ वेकेशन पर गए हैं। अर्जुन ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा “जब वह आपको छुट्टियों के दौरान इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते हुए पकड़ती हैं।”

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर 2 को जज करती दिखी थीं। जबकि अर्जुन कपूर हाल में फिल्म भूत पुलिस में नजर आए थे, उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। जल्द ही वह एक विलेन रिटर्न में दिखेंगे।

 

=>
=>
loading...