नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में सीमावर्ती इलाके में गश्त के दौरान हिमस्खलन में फंसने वाले सातों जवान शहीद हो गए हैं। सेना के ये जवान रविवार को कामेंग सेक्टर में बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए थे। खबरों के मुताबिक भारतीय सेना ने इन सैनिकों के निधन की पुष्टी कर दी है।
सेना ने एक बयान जारी कर कहा, हादसा राज्य के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई वाले इलाके में रविवार को हुआ। भारतीय सेना ने कहा था कि हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के गश्ती दल को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के कारण मौसम काफी खराब है।
शहीद हुए सभी जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए। इसके बाद से इनका कोई पता नहीं था।




