NationalTop News

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा – बिहार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने दम पर लड़ेगी

नई दिल्ली। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी बिहार में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यह बयान दिया। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि बिहार में आम आदमी पार्टी किसी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी। इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था।

बता दें कि आम आदमी पार्टी बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसे लेकर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, ‘अरे कपटीवाल जी, सुनें बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। बिहारियों और पूर्वांचलियों ने दिल्ली में सर मुंड दिया आपका, दिल्ली से भगा दिया, आपका मन नहीं भरा। पंजाब नाम के एटीएम का कितना यूज करेंगे। 3 साल में डेढ़ लाख करोड़ का कर्जा पंजाब पर चढ़ा दिया। गुजरात में लड़िएगा, बिहार में लड़िएगा। पंजाब एटीएम को गजब चूस रहे हैं। आइए बिहार में लड़िए चुनाव। राजनीतिक हैसियत और राजनीतिक औकात दोनों का पता आपको चल जाएगा। वेलकम टू बिहार, मिस्टर कपटीवाल

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH