Uncategorized

बलिया के पिपरा कला के सपूत अरविंद सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा

Oplus_131072

बलिया जनपद के पिपरा कला गांव के गौरव, अरविंद सिंह, को इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के सर्वोच्च पुलिस सम्मान में से एक राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया जाएगा। वर्तमान में वे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सेकेंड-इन-कमांड के पद पर कार्यरत हैं।

अरविंद सिंह की सेवा यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। इससे पहले भी उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, खुफिया ब्यूरो (आईबी), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में तैनाती के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

उनके उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व कौशल के लिए उन्हें कई बार महानिदेशक प्रशंसा डिस्क, प्रशस्ति पत्र सहित अनेक पुरस्कारों और सम्मानों से नवाज़ा गया है। अरविंद सिंह की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा बलिया जनपद गर्व महसूस कर रहा है।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH