Sports

Asian Games: भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

नई दिल्ली। चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को हराकर गोल्ड जीत लिया है। इसके साथ ही कोच क्रेग फुल्टन की टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। एशियन गेम्स 2022 में भारत का ये 22वां गोल्ड मेडल है। इस जीत के साथ ही एशियन गेम के इतिहास ने भारत ने हॉकी में चौथा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहली बार 1958 में एशियाई खेलों में भाग लिया था।

भारत ने जापान को फाइनल मुकाबले में 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत के साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी कंफर्म कर लिया। भारतीय टीम शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए जापानी टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा और अंत में जीत हासिल कर लिया।

1958 से 2023 तक एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन

1958 – रजत पदक

1962 – रजत पदक

1966 – स्वर्ण पदक

1970 – रजत पदक

1974 – रजत पदक

1978 – रजत पदक

1982 – रजत पदक

1986 – कांस्य पदक

1990- रजत पदक

1994 – रजत पदक

1998 – स्वर्ण पदक

2002 – रजत पदक

2006 – भारत पांचवें स्थान पर रहा

2010 – कांस्य पदक

2014 – स्वर्ण पदक

2018 – कांस्य पदक

2023- गोल्ड

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH