Entertainment

महज 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गया ये एक्टर, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग

मुंबई। असमिया एक्टर और सिंगर किशोर दास का 30 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। किशोर कैंसर से पीड़ित थे। बीते दिनों उन्हें कोरोना भी हो गया था, जिससे उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। जिसके बाद बाद शनिवार को वह जिंदगी से जंग हार गए।

उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। किशोर दास एक मशहूर कलाकार थे, उन्होंने 300 से भी ज्यादा म्यूजिक एल्बम में काम किया था। इसके अलावा वह टीवी जगत के भी चर्चित कलाकार थे। साथ ही उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए थे।

किशोर दास ने हाल ही में अस्पताल के बेड से अपनी मुस्कुराती हुई फोटो शेयर की थी। फैन्स को अपडेट देते हुए बताया था कि वह अपनी कीमोथेरेपी के फोर्थ स्टेज में हैं। उन्हें इससे काफी तकलीफ भी हो रही है। कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हुए किशोर ने लिखा था कि उनको कमजोरी, उल्टी, चक्कर जैसी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH