नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक प्राइवेट बीएस के खाई में गिर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में छह स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कई की स्थिति बेहद नाजुक है।
डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि प्राइवेट बस कुल्लू से सैंज घाटी में नियोली-शानशेर मार्ग पर जा रही थी। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में 45 लोग सवार थे। जंगला नाम की जगह पर जब ये बस पहुंची तो अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। कुल्लू के एसपी गुरदेव शर्मा का कहना है कि उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है।




