मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में देश और विदेश के जाने माने दिग्गज शामिल होंगे। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों ने अपने बेटे की शादी के लिए हर चीज यूनीक रखी है। यहां तक की नीता अंबानी के हाथों में रची मेहंदी भी काफी खास है। नीता अंबानी ने अपने हाथों पर जो मेहंदी रचवाईं है उसमें राधा कृष्ण को बहुत की खूबसूरती से उकेरा गया है।
इतना ही नहीं छोटे बेटे की शादी में नीता अंबानी ने अपने हाथ पर चारों बच्चों आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी के नाम की मेहंदी लगवाई। बच्चों के साथ उन्होंने अपने चारों नाती पोतों का नाम भी लिखवाया। नीता अंबानी की मेहंदी की डिजाइन इतनी यूनीक और शानदार है कि इसे जिसने देखा वो देखता रह गया।
बता दें कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट थोड़ी देर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। देश-विदेश से इस शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों पहुंच चुके हैं। अनंत राधिका की शादी में शिरकत करने WWE के फैंस रेसलर जॉन सीना भी पहुंचे हैं।




