Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u457141316/domains/liveuttarpradesh.com/public_html/wp-content/plugins/newsmax-core/includes/actions.php on line 143
Spiritual

महाभारत युद्ध में मारे गए थे 1 अरब 66 करोड़ योद्धा, जानिए क्या हुआ इतने शवों का

नई दिल्ली। आपने बचपन में महाभारत सीरियल टीवी पर जरूर देखा होगा। इस सीरियल में सैकड़ों पात्रों, स्थानों, घटनाओं तथा विचित्रताओं को दिखाया गया है। महाभारत में कई घटना, संबंध और ज्ञान-विज्ञान के रहस्य छिपे हुए हैं। महाभारत का हर पात्र जीवंत है, चाहे वह कौरव, पांडव, कर्ण और कृष्ण हो या धृष्टद्युम्न, शल्य, शिखंडी और कृपाचार्य हो। दरअसल महाभारत की कहानी युद्ध के बाद समाप्त नहीं होती है।

क्या आपको पता है महाभारत के युद्ध में जो योद्धा मारे गए उनके शरीर के साथ क्या हुआ। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि महाभारत युद्ध में कुल 1 अरब, 66 करोड़, 20 हजार योद्धा मारे गए। ये बात खुद युधिष्ठिर ने धृतराष्ट्र को बताई थी। जिसके बाद धृतराष्ट्र के कहने पर युधिष्ठिर ने सभी का अंतिम संस्कार करवाया।

दरअसल युद्द जीतने के बाद सभी पांडव श्रीकृष्ण के साथ धृतराष्ट्र और गांधारी से मिलने पहुंचे। यहां धृतराष्ट्र ने भीम को मारने की कोशिश की लेकिन श्री कृष्ण ने धृतराष्ट्र के सामने एक पुतला रखकर अपनी समझ-बूझ से उनकी जान बचा ली।

इसके बाद महर्षि वेदव्यास के कहने पर युधिष्ठिर सभी को साथ लेकर कुरुक्षेत्र गए। यहां पहुंचकर धृतराष्ट्र ने युधिष्ठिर से युद्ध में मारे गए योद्धाओं की संख्या पूछी तो उन्होंने बताया कि इस युद्ध में 1 अरब, 66 करोड़, 20 हजार योद्धा मारे गए हैं।

युद्ध में मारे गए योद्धाओं के बारे में जानकर धृतराष्ट्र ने युधिष्ठिर को उन सभी का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। युधिष्ठिर ने कौरवों के पुरोहित सुधर्मा और अपने पुरोहित धौम्य को तथा संजय, विदुर, युयुत्यु आदि लोगों को युद्ध में मारे गए सभी योद्धाओं का शास्त्रोत अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH