Top NewsUttar Pradesh

उमेश पाल के हत्यारे शूटर के साथ दिखी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, पुलिस ने बरामद किया सीसीटीवी फुटेज

लखनऊ। पुलिस और एसटीएफ की टीम के हाथ अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। इस फुटेज में शाइस्ता परवीन उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटर के साथ दिख रही है। बता दें कि यह वीडियो शूटआउट से 5 दिन पहले का बताया जा रहा है।

पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि शाइस्ता परवीन अतीक गैंग के शूटर बल्ली उर्फ सुधांशु के घर नीवा पहुंची थी। सुधांशु भी सीटीटीवी में शाइस्ता के साथ दिख रहा है। अतीक का शूटर बल्ली उर्फ सुधांशु धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा गांव का रहने वाला है। अतीक के अकाउंटेंट असाद के साथ प्रॉपर्टी का पूरा काम देखता है। पुलिस और एसटीएफ की टीमें शूटर बल्ली और असद की तलाश में जुटी हैं। इस वीडियो में शाइस्ता के साथ शूटर साबिर नजर आ रहा है।

फिलहाल शाइस्ता फरार है लेकिन बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ के 2 गुर्गों राशिद और फुरकान को शुक्रवार को बरेली SIT और बिथरी चैनपुर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। दोनों ही बिना पर्ची और आईडी के जेल में अतीक अहमद के पूर्व विधायक भाई अशरफ से मिलते थे। पूछताछ में पता चला कि जेल के गेट से लेकर अंदर तक कोई रोकता नहीं था। इससे पहले 7 मार्च को बरेली जेल के सिपाही शिवहरि और मददगार दयाराम उर्फ नन्हे को पुलिस ने अरेस्ट किया था।

सिपाही बिना पर्ची के अशरफ से उसके गुर्गों को मिलवाता था। वहीं, बरेली जेल से ही अशरफ ने वॉट्सऐप कॉल भी की थी, जिसकी जानकारी प्रयागराज में पकड़े गए आरोपी के मोबाइल से हुई थी। दोनों से पूछताछ में पता चला था कि अतीक का भाई अशरफ, जो बरेली जेल में बंद है, उससे सप्ताह में 3 बार गुर्गे मिलने जाते थे। एक मुलाकात 2 घंटे तक चलती थी। बाकी फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गईं हैं। यही वजह है कि यूपी पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH