InternationalTop News

भारत दौरे पर आएंगी ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, क्वाड बैठक में लेंगी हिस्सा

पेनी वोंग ने भारत दौरे की घोषणा की है। इस दौरान वह क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगी। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्रियों के फ्रेमवर्क संवाद में भी हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच क्वाड एक बेहद अहम साझेदारी बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि Quadrilateral Security Dialogue के सदस्य देश ऑस्ट्रेलिया , इंडिया , जापान और यूनाइटेड स्टेट्स हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। पेनी वोंग ने कहा कि क्वाड देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और आपदा राहत जैसे मुद्दों पर लगातार सहयोग बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह साझेदारी क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH