City NewsUttar Pradesh

बाराबंकी : ट्रक ने रोड किनारे खड़ी बस में मारी टक्कर, 4 की मौत, 14 घायल

लखनऊ। बाराबंकी के रामनगर थाना छेत्र में एक ट्रक ने किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास सुबह करीब तीन बजे की है। यहां एक डबल डेकर बस बहराइच से 60 नेपाली मजदूरों को लेकर गोवा के लिए जा रही थी। तभी अचानक महंगूपुर गांव के पास पहुंचते ही बस का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर को जब इस बारे में पता चला तब उसने बस रोड के किनारे पर रोक दी और टायर बदलने लगा। इसी दौरान पीछे से तेज़ रफ़्तार में आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

टक्कर तेज़ होने के कारण 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 14 लोग अभी भी घायल है। मृतकों की पहचान प्रेम थरु, शीतल थरु और चक्र बहादुर के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है। फिलहाल घायलों का इलाज बाराबंकी जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में से 6 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH