NationalTop News

बारामती उपचुनाव में मुकाबला तय: कांग्रेस ने आकाश मोरे को उतारा, निर्विरोध की अटकलें खत्म

महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि अब चुनाव निर्विरोध नहीं होगा।

कांग्रेस ने बारामती सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है। आकाश मोरे पार्टी की प्रदेश इकाई के सचिव हैं और उनका सीधा मुकाबला महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से होगा, जो अजित पवार की पत्नी हैं। आकाश मोरे पूर्व विधानपरिषद सदस्य विजयराव मोरे के बेटे हैं और धांगर समुदाय से आते हैं। वे सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, जो नामांकन की अंतिम तिथि है।

इससे पहले बारामती सीट को निर्विरोध कराने की कोशिशें जारी थीं। सुनेत्रा पवार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को फोन कर उपचुनाव निर्विरोध कराने का आग्रह किया था। इसके अलावा उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी समर्थन मांगा था। वहीं शरद पवार की एनसीपी पहले ही ऐलान कर चुकी थी कि वह अजित पवार के सम्मान में इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। गौरतलब है कि अजित पवार के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH