नई दिल्ली। भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेएक बड़ा बयान दे डाला। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी वजह से इस बार के चुनावों में भाजपा सांसदों के बच्चों को टिकट नहीं मिला और अगर यह पाप है, तो यह पाप उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के टिकट कटे हैं तो वो उनकी जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, परिवारवादी पार्टी जातिवादी पार्टी होती है और अगर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो अपनी पार्टी में भी इसका ध्यान रखना होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा में सांसदों के बच्चों को टिकट नहीं दिया गया लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि इसके बावजूद सभी सांसदों ने पार्टी को विजयी बनाने के लिए जोर-शोर से काम किया।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद के खिलाफ भाजपा की पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए सरकार द्वारा चलाए गए ऑपेरशन गंगा का जिक्र करते हुए विरोधी दलों पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।




