NationalTop News

बेंगलुरु में पुलिसकर्मी बना मिसाल, तेज बारिश में दिव्यांग युवक को कंधे पर उठाकर कराई सड़क पार

बेंगलुरु: कर्तव्य और मानवता का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए बेंगलुरु के एक पुलिसकर्मी ने तेज बारिश के बीच एक दिव्यांग युवक की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। भारी बारिश और जलभराव के कारण सड़क पार करने में संघर्ष कर रहे युवक को पुलिस कांस्टेबल ने अपने कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

पानी में फंसा था दिव्यांग युवक

घटना बेंगलुरु के ब्यातरयानपुरा पुलिस स्टेशन के पास की बताई जा रही है। इलाके में हो रही तेज बारिश के कारण सड़क पर काफी पानी भर गया था। इसी दौरान एक दिव्यांग युवक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज बहाव और जलभराव की वजह से वह बीच रास्ते में ही फंस गया।

कांस्टेबल ने दिखाई मानवता

ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अनिल की नजर जब युवक पर पड़ी तो वह तुरंत उसकी मदद के लिए आगे बढ़े। पहले उन्होंने युवक का हाथ पकड़कर उसे सड़क पार कराने का प्रयास किया, लेकिन हालात को देखते हुए उन्हें एहसास हुआ कि युवक के लिए चल पाना मुश्किल है।इसके बाद कांस्टेबल अनिल ने बिना देर किए दिव्यांग युवक को अपने कंधे पर उठा लिया और पानी से भरी सड़क को पार कराते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर हो रही सराहना

पुलिसकर्मी की इस मानवीय पहल को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कांस्टेबल अनिल की जमकर सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मी न सिर्फ अपनी ड्यूटी निभाते हैं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद कर मानवता की मिसाल भी पेश करते हैं। कांस्टेबल अनिल का यह कार्य लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH