Top NewsUttar Pradesh

भानवी सिंह ने राजा भैया से मांगा 10 लाख रु महीने का गुजारा भत्ता, कहा- मुझे भी गूची और बरबरी जैसे ब्रांड की चीजें खरीदनी हैं

नई दिल्ली। यूपी के कुंडा से विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक मामले में मंगलवार को दिल्ली साकेत कोर्ट में सुनवाई हुई। भानवी सिंह ने कोर्ट में मेंटनेंस को लेकर एक अर्जी दायर की है। भानवी सिंह ने राजा भैया से 10 लाख महीने के हिसाब से गुज़ारा भत्ता की माँग की है।

भानवी ने कोर्ट से गूची, बरबरी, फेरागामो जैसे ब्रैंड की चीज़ें ख़रीदने के लिए 10 लाख रुपये प्रति माह की मांग की है। रानी ने अपने आवेदन में कहा है कि मैं अपनी कमाई से ऐसी महंगी चीज़ें नहीं ख़रीद सकती जैसी राजा के पास हैं, इसलिए मुझे भी ‘उनके जैसे जीवन यापन लिए ये रुपये चाहिए।’

जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान भानवी सिंह के वकील ने तलाक मामले की सुनवाई कैमरे के सामने करने की मांग की है ताकि मीडिया ट्रायल से बचा जा सके। इस पर राजा भैया के वकील ने कहा कि ये लोग खुद ही मीडिया के सामने आकर बयानबाजी कर रहे हैं। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद भानवी सिंह और राजा भैया कि पिता कुछ बोलने से बचे। उन्‍होंने इतना कहा कि मामला कोर्ट में है। चूंकि केस अभी पेंडिंग है इसलिए कोर्ट ने कुछ भी बोलने से मना किया है।

आपको बता दें कि राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 1995 में हुई थी। दोनों के 4 बच्चे हैं। दोनों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा है और दोनों अलग-अलग रहते हैं. राजा भैया की ओर से साकेत कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH