EntertainmentRegional

स्टेज शो के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

छपरा। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को छपरा में स्टेज शो के दौरान गोली लग गई। आननफानन में उन्हें उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और फिर वहां से पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना जनता बाजार की है जहां निशा प्रोग्राम कर रही थी। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान एक गोली निशा के पैर में लग गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव में मंगलवार को उपनयन संस्कार का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें भोजपुरी की गायिका निशा उपाध्याय को शामिल होना था। निशा उपाध्याय के आने के बाद कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान एक युवक ने कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग में एक गोली निशा के पैर में लग गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।

गोली लगने के बाद निशा उपाध्याय की हालत को गंभीर हो गई. इसके बाद निशा उपाध्याय को पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस घटना के बाद फायरिंग करने वाला व्यक्ति फरार हो गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने निशा उपाध्याय का ऑपरेशन कर पैर से गोली को निकाल दिया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH