City NewsNationalRegionalTop Newsमुख्य समाचार

‘कच्चा बदाम’ गाना गाकर रातों-रात लखपति बने ‘भुबन बादायकर’, म्यूजिक कंपनी ने दिए इतने लाख रुपये

लखनऊः इंटरनेट की दुनिया एक ऐसी दुनिया है, जहां कब, क्या वायरल हो जाए। कुछ पता नहीं चलता। लेकिन एक बात तो जरूर हैं कि वायरल होने वाले की किस्मत एक दिन में ही पूरी की पूरी बदल जाती है। चाहे फिर वो रानू मंडल हो या फिर बचपन का प्यार गाना गाने वाला छोटा सा बच्चा सहदेव। आज इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। आप सभी ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे गाने काच्चा बदाम गाने को जरूर सुना होगा। जिसको बंगाल के  मूंगफली बेचने वाले भुबन बादायकर  ने गाया है। इस गाने को गाकर वो रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन चुका हैं। भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस गाने के ऊपर लोगों को थिरकते हुए देखा गया।इस गाने पर आमजन से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी तक वीडियो बना रहे हैं।
म्यूजिक कंपनी के साथ रिकॉर्ड किया था गाना-
कच्चा बादाम के सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद भुबन बादायकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक म्यूजिक कंपनी के साथ कच्चा बादाम गाना रिकॉर्ड किया था। इस गाने को ऑडियो और वीडियो दोनों में रिकॉर्ड करवाया गया था, लेकिन उन्हें इस गाने के लिए उन्हें उनके पैसे नहीं दिए गए। इसके अलावा लोग आते हैं और उनके साथ वीडियो बनाकर चले जाते हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिलता है। जिसके बाद लोग मांग करने लगे कि भुबन को उनका हक दिया जाए।
भुबन बादायकर को म्यूजिक कंपनी ने दिया इतने लाख का चेक
बांग्ला भाषा में कच्चा बादाम गाने के ओरिजिनल सिंगर भुबन बादायकर एक मूंगफली विक्रेता हैं और वह इस गाने को गाकर अपनी मूंगफली बेचते हैं, ताकि ग्राहक आकर्षित हो सकें, बहरहाल इस गाने की वजह से अब भुबन बादायकर के भी दिन बदल गए हैं। दरअसल जिस म्यूजिक कंपनी ने भुबन से ये गाना रिकॉर्ड करवाया था, उस म्यूजिक कंपनी ने उन्हें तीन लाख का चेक दिया है और साथ ही उनके साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। कंपनी ने ये भी कहा है कि इसके लिए वह भुबन को डेढ़ लाख रुपये भी दे चुकी है।
पश्चिम बंगाल की पुलिस ने भी किया था सम्मानित-
‘कच्चा बादाम’ गाना हिट होने के बाद भुबन बादायकर एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं और लोग उनके साथ वीडियो बनाने के साथ तस्वीरें ले रहे हैं, इतना ही नहीं बंगाल पुलिस की तरफ से भी उन्हें सम्मानित किया गया है। भुबन बादायकर को बंगाल पुलिस के महानिदेशक मनोज मालवीय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने आमंत्रित किया। उनसे ‘कच्चा बादाम’ सुना और इसके बाद शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
म्यूजिक कंपनी की तरफ से पैसे मिलने की बात से भुबन बादायकर बेहद खुश हैं। हालांकि यूजर्स को ये बात पसंद नहीं आई है। लोगों के कहना है कि ये भुबन के साथ नाइंसाफी है, उन्हें बेवकूफ बनाया जा रहा है और बहुत कम पैसे दिए जा रहे हैं।