InternationalTop News

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दुबई का 22 कैरेट सोने का बड़ा पाव, ‘ओ पाव रेस्टोरेंट’ ने किया लॉन्च

आलीशान और शाही जिंदगी के लिए जाना जाने वाला दुबई अब एक और चीज के लिए चर्चा में आ गया है। दअरसल, यहां के ‘ओ पाव रेस्टोरेंट’ का बड़ा पाव इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है।

22 कैरेट ओ गोल्ड बड़ा पाव 

ओ पाव रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक सितंबर को वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्होंने अपने ग्राहकों को इस 22 कैरेट सोने के बड़ा पाव की जानकारी दी थी। पोस्ट किए गए छोटे से वीडियो को कैप्शन दिया गया था। हमने दुनिया का पहला 22 कैरेट ओ गोल्ड बड़ा पाव को लांच किया है।

सोने का वर्क और लकड़ी का बॉक्स 

ओ गोल्ड बड़ा पाव को परोसने का तरीका भी एकदम शाही है। बड़ा पाव में चीज और बटर भरा जाता है। इसके बाद इसे सोने के रंग से दिखने वाले घोल में डुबो कर फ्राई किया जाता है। परोसते समय बड़े पाव पर सोने का वर्क चढ़ाया जाता है और लकड़ी के बॉक्स में इसे ग्राहकों को परोसा जाता है।

 

=>
=>
loading...