City NewsRegional

बिहार : ओवरब्रिज के पिलर के बीच फंसे लड़के की मौत, 2 दिन से था लापता

सासाराम। बिहार में ओवरब्रिज के पिलर और दीवार के बीच फंसे लड़के की मौत हो गई है। लड़का दो दिन से लापता था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसे सही सलामत बाहर निकालने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन इसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। किशोर की पहचान खिरीआंव गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ भोला साह के 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि किशोर अर्ध विक्षिप्त है तथा घर से दो दिनों से लापता था।

घटना रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र की है जहां नासरीगंज से दाउदनगर जाने वाली सोन नदी पर स्थित पुल के पिलर नंबर-1 के पास लड़का फंस गया था। गैप के बीच उसका हाथ दिख रहा था।

वह दो दिनों से घर से लापता था लेकिन बुधवार को अचानक पता चला कि वह पुल के बीच स्थित पिलर के नीचे फंसा हुआ है जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की टीम की मदद से बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। रात में भी टीम पहुंची थी, लेकिन बच्चे को नहीं निकाला जा सका था। आज सुबह फिर बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई लेकिन सारी कोशिश नाकाम रही।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH