City NewsRegional

बिहार: स्कूल जाने से बचने के लिए बिजली टावर पर चढ़ गया बच्चा, दी कूदने की धमकी

पटना। बिहार के गोपालगंज में एक बच्चा स्कूल जाने से बचने के लिए बिजली टावर पर चढ़ गया। इसके बाद उसने वहां से कूद जाने की धमकी दी। दरअसल बच्चे के माता पिता उसे स्कूल भेजना चाहते थे लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं था। जब बच्चे के माता पिता ने उसे स्कूल भेजने की जिद की तो वह स्कूल जाने से बचने के लिए बिजली के टावर पर चढ़ गया। बच्चे का कहना था कि अगर उसपर स्कूल जाने का प्रेशर डाला गया तो बिजली टावर से कूद जाएगा। हालांकि बाद में वह अपने माता-पिता के समझाने पर नीचे उतर आया।

मामला बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों के मुताबिक, छवहीं गांव के रहने वाले मोहम्मद अली के 8 वर्षीय पुत्र सोहेल अली है का नामांकन पास के ही दानापुर इलाके के एक आवासीय विद्यालय में कराया गया था। कोरोना काल के बाद परिजन उसे स्कूल भेजना चाह रहे थे, जिसे लेकर वह नाराज था।बुधवार को हॉस्टल जाने की बात पर सोहेल गुस्सा में आ गया और गांव के ही एक बिजली के टावर पर चढ़ गया और जोर जोर से शोर मचाने लगा और वहां से छलांग लगाने की धमकी देने लगा। बच्चा कहने लगा कि उसे हॉस्टल में पढ़ने नहीं जाना है। नहीं तो वो टावर से कूद जाएगा।

उसकी आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा तो वह कूदने की धमकी देने लगा। इसके बाद बच्चे के माता पिता भी वहां पहुँच गए। किसी तरह समझाने-बुझाने के बाद वो नीचे उतर आया। इस दौरान उसके अभिभावक भी पहुंच गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH