पटना| बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल भरभराकर नदी में समा गया| फिलहाल अभी किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है|
इससे पहले 29 अप्रैल, 2022 की रात में निर्माणाधीन पुल के 36 स्पैन ढहे थे। रविवार का दिन होने के कारण काम नहीं चल रहा था। अभी तक किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है।
बता दें कि यह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।
=>
=>
loading...




