RegionalTop Newsमुख्य समाचार

बिहार में कानून व्यवस्था की खुली पोल, पुलिसकर्मी को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसने नीतीश कुमार के सुशासन की पूरी तरह से पोल खोल के रख दी है। दरअसल, यहां के सुगौली थाने के एक पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है, जिस कुछ बेखौफ बदमाशों ने खंभे से बांधकर पीटा हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद से पुलिस प्रशासन के होश फाख्ता हो चुके हैं और वो वीडियो की जांच में जुट गई है।

जुआ खेलने पर हुआ था विवाद 
दरअसल, जो वीडियो सामने आया है वह छपरा बहास के धरमपुर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुगौली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जब पुलिसकर्मी वहां पहुंची तो उन्होंने जुआ खेलने से मना किया। इस पर विवाद हो गया और नौबत मारपीट की आ गई। देखते ही देखते लोगों ने एक पुलिसकर्मी को घेर लिया और उसे रस्सी के सहारे खंभे से बांध दिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट भी की।

दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
घटना का वीडियो सामने आने के बाद बिहार के पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है। इसके बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर ही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

=>
=>
loading...