लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। यह घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर वाराणसी के रिजर्व पुलिस लाइन्स ग्राउंड से लखनऊ के लिए रवाना हुआ।
शुरुआती इनपुट्स से पता चलता है कि सीएम वापस सर्किट हाउस आए थे। अब वह सरकारी विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के यहां से उड़ान भरते ही कोई पक्षी उससे टकरा गया, जिससे हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीएम कार से सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से सुलतानपुर जाएंगे।
बता दें कि शनिवार को सीएम लखनऊ से स्पेशल चॉपर से अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे और शाम को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक भी की।




