Entertainment

जन्मदिनः राजकुमार रॉव ने कड़े संघर्ष और मेहनत के दम पर हासिल किया बॉलीवुड में सफलता का मुकाम

कल 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुड़गांव में जन्में राजकुमार राव आज बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आंखों में कुछ कर दिखाने का सपना लेकर मुंबई आए राजकुमार ने कड़े संघर्ष से ये मुकाम हासिल किया है। राजकुमार राव एक मध्यवर्गी परिवार से संबंध रखते हैं और उनके पूरे परिवार को फिल्मों का शौक है। शायद यही वजह रही कि बचपन से ही उन्हें भी फिल्मों में नाम कमाने का शौक रहा। उन्होंने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से ट्रेनिंग ली और फिर मुंबई आ गए।

मुंबई आकर राजकुमार राव को एक लंबा संघर्ष करना पड़ा। सैकड़ों ऑडिशन दिए, लाइन में लगे, हाथ पैर मारे और फिर जाकर उनके हाथ लगी फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’। साल 2010 में आई इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। इसके बाद राजकुमार राव कई सपोर्टिंग रोल में दिखे जैसे ‘रागिनी एमएमएस 2′,’ गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2’। हालांकि राजकुमार राव को असली पहचान मिली फिल्म ‘काय पो चे’। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी उनके साथ थे।

‘स्त्री’ राजकुमार राव के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। राजकुमार राव एक ऐसे इंसान हैं जो अपने दिल की बातें साझा भी करते हैं और आपकी बातें ध्यान से सुनते हैं। वो सेट पर भी खूब मस्ती करते थे। उन्हें देखकर लगता ही नहीं था कि उन्होंने इतने गंभीर किरदार भी निभाए हैं। वो अपने किरदार में इतना डूब जाते थे कि सब उन्हें विक्की कहकर बुलाते थे। वो अपने डायलॉग्स तो याद रखते ही थे साथ ही दूसरों के डायलॉग्स भी याद रखते थे ताकि कोई अगर भूल जाए तो उन्हें याद रहे।

राजकुमार राव ने बड़ा बनने का सपना देखा और बड़े बने भी लेकिन अभी उन्हें अपने अंदर की छिपी और प्रतिभाओं को भी बाहर निकालना है। वो कॉमेडी, हॉरर एक्शन और गंभीर हर तरह के विषय पर बखूबी निभाते हैं। राजकुमार पूरे फिल्मी है और 90 के दशक के गानों के शौकीन हैं, सेट पर उनके साथ सभी मस्त हो जाया करते थे। बता दें कि राजकुमार राव ‘बरेली की बर्फी’, ‘न्यूटन’, ‘शादी में जरुर आना’, ‘स्त्री’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।