EntertainmentTop News

जन्मदिन विशेषः गरीबी में बीता ए आर रहमान का बचपन, इस वजह से किया था धर्म परिवर्तन

लखनऊः ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। उनका पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान है। हालांकि उनका असली नाम ‘दिलीप कुमार’ था जो कि उन्हें पसंद नहीं था। एआर रहमान (AR Rahman) आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। अपने संगीत से लोगों के दिलों में बस जाने वाले रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला है। उनके पिता भी संगीतकार थे। अपनी रचनाओं से रहमान ने ना सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में भी नाम कमाया और तिरंगे का मान बढ़ाया है।
ऑस्कर विनर संगीतकार के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां देने जा रहे हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। रहमान जब 9 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उस समय स्कूल में पढ़ रहे रहमान को परिवार की मदद करने के लिए काम करना पड़ा, जिसकी वजह से वो एग्जाम में भी फेल होने लगे। गरीबी कुछ ऐसी कि पैसों के लिए घरवालों को वाद्ययंत्र तक बेचने पड़े थे।15 वर्ष की उम्र में रहमान को कम उपस्थिति के कारण स्कूल छोड़ना पड़ा था। अपने हुनर को उन्होंने अपना हथियार बनाया और आज दुनिया के तमाम बड़े संगीत स्कूलों में रहमान को पढ़ाया जाता है।
रहमान को अब तक छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो ऑस्कर पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए 17 साउथ फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। ए आर रहमान का चेन्नई में अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो है।
=>
=>
loading...