National

मध्य प्रदेश-राजस्थान में बीजेपी को बड़ी बढ़त, छत्तीसगढ़ में क्लोज फाइट

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए काउंटिंग जारी है। मध्य प्रदेश के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. बीजेपी 130 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 96 और अन्य को 4 सीटें मिलती दिख रही हैं.राजस्थान के रुझानों में बीजेपी को 105 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है. कांग्रेस को 80 और अन्य को 14 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है.

राजस्थान बीजेपी चीफ सीपी जोशी ने राज्य के चुनावी नतीजों पर सामने आए शुरुआती रुझनों को लेकर बात की है. उन्होंने कहा, ‘हम बढ़त बनाए रखने वाले हैं. हम 135 सीटों पर जीतेंगे.’ शुरुआती रुझानों में राजस्थान में बीजेपी को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वोटों की गिनती के दौरान ट्वीट कर कहा है कि भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय. आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH