NationalTop News

रुझानों में बीजेपी+ को बहुमत, यूपी में भारी नुकसान, नजरें नीतीश पर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों की मानें तो देश में एक बार फिर देश में NDA की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। NDA 298 सीटों पर आगे चल रहा है वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में 227 सीटें आती हुई दिखाई दे रही हैं। अन्य के खाते में 17 सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को तगड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां पर सपा आगे चल रही है। अमेठी से स्मृति ईरानी भी पीछे चल रही हैं। यहां एनडीए के खाते में 34 और इंडिया के खाते में 45 सीटें आती दिख रही हैं।

अखिलेश यादव 1 लाख वोटों से आगे

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की लीड अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से एक लाख से भी ज्यादा हो गई है। ताजा रुझान मिलने तक, अखिलेश को 3,85,537 वोट मिल चुके थे जबकि बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक 2,84,643 वोट पाकर पीछे चल रहे थे।

295 सीट का लक्ष्य है और हम वही लेकर चल रहे हैं: पवन खेड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के नवीनतम रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, ‘295 सीट का लक्ष्य है और हम वही लेकर चल रहे हैं, हमें भरोसा है कि अगर ईमानदारी से चलेगा तो हमें 295 सीट जरूर मिलेगा। हम सबका सवाल है कि चुनाव आयोग के साइट पर नतीजे समय पर अपलोड क्यों नहीं किए जा रहे हैं?….हम आश्वास्त है कि INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।’

अमेठी में स्मृति ईरानी काफी पीछे, केएल शर्मा 75 हजार वोटों से आगे

अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, स्मृति के प्रतिद्वंदी एवं कांग्रेस नेता केएल शर्मा उनसे 75 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

देश में BJP के नेतृत्व वाली NDA अपनी सरकार बनाएगी: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, ‘मैं उत्तर मुंबई के मतदाताओं को हमें आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। रुझानों के अनुसार, भाजपा लगभग 1.25 लाख वोटों से आगे चल रही है। देश में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA अपनी सरकार बनाएगी और देश के लोगों की सेवा करेगी।’

अमित शाह 4,88,250 वोटों से आगे

केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 4,88,250 वोटों से आगे चल रहे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH