City NewsNationalRegional

नौकारानी को अमानवीय प्रताड़ना देने वाली बीजेपी नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार

रांची। भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। सीमा पात्रा पर नौकरानी को अमानवीय प्रताड़ना देने के का आरोप है। हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर सीमा पात्रा को कस्टडी में ले लिया गया है। अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

29 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि सीमा पात्रा ने पहले उसे गरम तवे से जलाया, फिर लोहे के रॉड से उसके दांत तोड़ दिए और भूखे प्यासे कमरे में बंधक बनाए रखा। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना तक नहीं दिया गया। क्रूरता की इंतहा यहीं ख़त्म नहीं हुई सीमा पात्रा ने इस युवती को जीभ से पेशाब चाटने पर भी मजबूर किया। पीड़िता ने आगे बताया कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी है और ये एक दो महीने की कहानी नहीं है बल्कि जुल्म का ये सिलसिला पिछले 8 साल से जारी था।

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने सीमा को सस्पेंड कर दिया गया। सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने ही पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़वाने में मदद की। फिलहाल रांची के रिम्स में पीड़िता का इलाज चल रहा है। सीमा पात्रा BJP राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यसमिति के साथ-साथ प्रदेश BJP कार्यसमिति की सदस्य भी रह चुकी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH