Top NewsUttar Pradesh

बलिया में बीजेपी विधायक केतकी सिंह का बड़ा बयान: “मदरसों में शिक्षा के अलावा सब सिखाया जा रहा है, इन्हें चलाने की जरूरत नहीं”

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी, बलिया यूपी

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बांसडीह विधानसभा की बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मदरसों संबंधी बयान का समर्थन किया है। विधायक ने कहा कि देश के कई मदरसों में बच्चों को शिक्षा के बजाय अन्य बातें सिखाई जा रही हैं और कई बच्चों को तो देश के प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं पता।

विधायक केतकी सिंह ने कहा, “मदरसों के बच्चों को देश के प्रधानमंत्री तक का नाम नहीं मालूम। वहां शिक्षा के अलावा सभी चीजें सिखाई जा रही हैं। ऐसे मदरसों को चलाने की कोई आवश्यकता नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि देशभर में एक समान शिक्षा नीति लागू होनी चाहिए और मदरसों को भी सरकार के अधीन लाकर उसी नीति के अंतर्गत संचालित किया जाना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि मदरसों में आधुनिक शिक्षा प्रणाली लागू नहीं की गई तो ऐसे संस्थानों का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। उनके इस बयान के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH