EntertainmentRegionalTop News

बॉलीवुड एक्टर सुहेल खान ने सीएम भगवंत मान और सीएम नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

चंडीगढ़। बॉलीवुड के एक्टर सुहेल खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की है। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है और उनके साथ मुलाकात का अनुभव साझा किया है।

सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा ‘आज बॉलीवुड के अभिनेता सुहेल खान मुझसे मिलने के लिए चंडीगढ़ आवास पर आए। हमें उनसे बात करने का मौका मिला। सुहेल खान ने पंजाबियों और पंजाब से मिले प्यार की तारीफ की।

इससे पहले सुहेल खान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। हरियाणा भाजपा के एक्स हैंडल पर लिखा गया कि ‘फिल्म एक्टर सुहेल खान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।

बहरहाल, सुहेल खान के काम की बात करें तो उन्होंने बतौर निर्देशक और प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरूआत की है। सुहेल खान ने सबसे पहले साल 1997 में फिल्म ‘औजार’ का निर्देशन किया था। फिल्म में सलमान खान और संजय कपूर थे। इसके बाद उन्होंने 1998 में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का निर्देशन किया। साल 1999 में सुहेल ने ‘हैलो ब्रदर’ फिल्म का निर्देशन किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH