EntertainmentTop News

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की बहार: वरुण धवन की फिल्म ने 11 करोड़ से की शुरुआत, राम चरण की ‘पेड्डी’ ने 150 करोड़ का

जून का महीना सिनेमाघरों के लिए बेहद व्यस्त साबित हो रहा है। एक के बाद एक बड़ी फिल्मों की रिलीज के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां वरुण धवन की नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की है, वहीं राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ ने महज दो दिनों में 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर शानदार प्रदर्शन किया है।

है जवानी तो इश्क होना है’ की धीमी शुरुआत

निर्देशक डेविड धवन की इस फिल्म में उनके बेटे वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। वरुण धवन के अभिनय की सराहना की जा रही है, लेकिन कहानी और पटकथा को लेकर फिल्म को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि विदेशी बाजारों से 2 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इस तरह फिल्म का पहले दिन का कुल वैश्विक कलेक्शन लगभग 11 करोड़ रुपये रहा।

पेड्डी’ का शानदार प्रदर्शन जारी

वहीं राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि यह पहले दिन के 51 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 47 प्रतिशत की गिरावट है, फिर भी फिल्म की कमाई प्रभावशाली बनी हुई है।

दो दिनों में फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि भारत में इसका सकल संग्रह 114.49 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिला है। दूसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 8 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इन आंकड़ों के साथ ‘पेड्डी’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150.49 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की मजबूत शुरुआत और दर्शकों के सकारात्मक रुझान को देखते हुए आने वाले दिनों में इसके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH