Uttar Pradesh

लखनऊ में पीएसी जवानों के लिए ब्रह्मा कुमारीज का तनाव प्रबंधन कार्यक्रम

Oplus_131072

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पीएसी बल के जवानों के लिए आज ब्रह्मा कुमारीज जानकीपुरम संस्था द्वारा एक विशेष तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई से पधारे प्रोफेसर गिरीश जी ने जवानों को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान मानसिक दबाव और चुनौतियों से जूझते हुए जवानों के लिए आंतरिक शांति, सकारात्मक सोच और ध्यान का अभ्यास बेहद आवश्यक है। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन की विभिन्न विधियाँ समझाते हुए तनाव को नियंत्रित करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के सरल उपाय साझा किए।

कार्यक्रम में पीएसी के कई जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया। ब्रह्मा कुमारीज संस्था समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों में इस प्रकार के सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करती रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH