NationalTop News

देश में हो रहे 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी ने 2 सीट पर किया कब्जा, अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद कही ये बात

देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हाल ही में उपचुनाव हुए। आज इन उपचुनाव के लिए हुए मतदान के नतीजे भी सामने आ गए हैं। इन पांच सीटों में से दो सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी की जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है। इस बीच आप मुखिया अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों पर निशाना साधा है। बता दें कि एक तरफ गुजरात की विसावदर सीट तो दूसरी तरफ पंजाब की लुधियान-पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है।

इन दोनों सीटों पर आप की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत बहुत शुक्रिया। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है।

केजरीवाल ने आगे कहा, “ये दिखाता है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत खुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज्यादा वोट दिया है। गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है। दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद था -“आप” को हराना। लेकिन लोगों ने दोनों जगह इन दोनों पार्टियों को नकार दिया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH