Top NewsUttar Pradesh

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने दीप्ति शर्मा के आगरा स्थित आवास पर पहुंचकर दी बधाई

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर *दीप्ति शर्मा* के आगरा स्थित आवास पहुंचीं। मंत्री ने दीप्ति शर्मा और उनके परिवार से मुलाकात कर हाल ही में हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बेबी रानी मौर्य ने कहा कि दीप्ति शर्मा ने अपने शानदार खेल से न केवल आगरा, बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान दीप्ति शर्मा के परिवार ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाएं युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर रही हैं।कार्यक्रम में भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH