Top NewsUttar Pradesh

आजम खान से मुलाकात के बाद यूसुफ मलिक पर केस, ईद न मनाने की अपील बनी वजह

रामपुर। आजम खान से जेल में मुलाकात करने के बाद समाजवादी पार्टी नेता यूसुफ मलिक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को यूसुफ मलिक ने रामपुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने बाहर आकर एक बयान दिया, जिसमें कहा गया कि आजम खान ने मुसलमानों से इस बार ईद न मनाने और काले कपड़े पहनकर विरोध जताने की अपील की है।

पुलिस के मुताबिक, यह अपील ईरान में हुए कथित हमले के विरोध में की गई थी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी यूसुफ मलिक, जो मुरादाबाद के सपा नेता हैं, के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मुलाकात के दौरान आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा भी मौजूद थीं।

जेल से बाहर आकर दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद गंज थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH