Top NewsUttar Pradesh

बिजनौर में कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों से मिले चंद्रशेखर आजाद, अस्पताल जाकर पूछा हाल

बिजनौर। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आज जिला अस्पताल बिजनौर में कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों से मुलाकात की। चंद्रशेखर आजाद ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने देखा कि अस्पताल में एक ही बेड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई।

इसके साथ ही उन्होंने नहटौर थाने के अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची से रेप के मामले में चार दिनों से मेडिकल रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। पीड़िता के परिवारजन कई दिनों से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक मेडिकल नहीं कराया गया है।

सांसद ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए जल्द से जल्द उचित व्यवस्था करने की मांग की और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उनका यह दौरा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर खामियों को उजागर करता है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH