Top NewsUttar Pradesh

छांगुर बाबा का ‘चमत्कारी’ काला धन 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति से ED के उड़े होश

ED की जांच में छांगुर बाबा और उसके परिवार की बेनामी अकूत संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है। जिले में पहले से ही बाबा के चमत्कारों के चर्चे थे, लेकिन अब करोड़ों की संपत्ति सामने आने के बाद अफसर भी हैरान हैं। खेत, मकान, दुकान और प्लॉट – हर तरह की प्रॉपर्टी बाबा और उसके करीबियों के नाम पर है। जांच दस्तावेजों के अनुसार, बलरामपुर जिले के विभिन्न इलाकों में छांगुर बाबा और उसके परिवार ने जमीन, मकान और कॉमर्शियल संपत्तियां खरीदीं, जिनकी कुल कीमत करीब 10.11 करोड़ रुपये आंकी गई है।

छांगुर बाबा की अकूत संपत्ति की पूरी लिस्ट-

1. चांद औलिया, मधुपुर (3 बीघा कृषि भूमि)

खरीदार: नवीन रोहरा

कीमत: ₹65 लाख (2021 में खरीदी गई)

2. मौजा सुभाष नगर, उतरौला (9000 स्क्वायर फीट मकान)

खरीदार: नीतू रोहरा
कीमत: ₹64 लाख (2021)

3. मधुपुर, उतरौला (5 बीघा कृषि भूमि)

खरीदार: नीतू रोहरा
कीमत: ₹1.25 करोड़ (2020)

4. ललगंज, उतरौला (1250 स्क्वायर फीट प्लॉट)

खरीदार: नीतू रोहरा
कीमत: ₹1.15 करोड़ (2021)

5. मधुपुर (3 बीघा कृषि भूमि)

खरीदार: नवीन रोहरा
कीमत: ₹42 लाख (2021)

6. मधुपुर में एक बड़ा मकान (5400 स्क्वायर फीट)

बाजार मूल्य: लगभग ₹1.4 करोड़

7. बाबा ताजुद्दीन आसवी बुटीक, मोहल्ला सुभाष नगर, उतरौला

कॉमर्शियल दुकान
बाजार मूल्य: लगभग ₹1 करोड़

8. धुसवा टैक्सी स्टैंड के पास, ललगंज रोड पर दुकान (2400 स्क्वायर फीट)

बाजार मूल्य: लगभग ₹1.2 करोड़

9. नवीन रोहरा का निजी मकान, मधुपुर

बाजार मूल्य: लगभग ₹2 करोड़

10. छांगुर बाबा का मकान, रेहा माफी, उतरौला (3000 स्क्वायर फीट)

बाजार मूल्य: लगभग ₹40 लाख

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH