Top NewsUttar Pradesh

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, दो गुटों में खूनी संघर्ष

उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल उस समय बिगड़ गया, जब दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर लहूलुहान लोग और हथियार लेकर हमला करने को तैयार युवक नजर आ रहे हैं। सड़क पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पूरा इलाका अखाड़े में तब्दील हो गया।

यमुना किनारे हुआ खूनी संघर्ष

यह घटना लालकिले के पीछे यमुना किनारा रोड की है, जहां प्रतिमा विसर्जन के लिए अस्थायी कुंड बनाए गए थे। शहरभर से श्रद्धालु यहां ट्रक, मेटाडोर, ऑटो और ई-रिक्शा में नाचते-गाते प्रतिमाएं लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

सड़क पर बीच युवक को पीटा

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पक्ष ने एक युवक को बीच सड़क पर डालकर बेरहमी से पीटा। कुछ लोग पेड़ से लकड़ी तोड़कर डंडे बनाते और उनका इस्तेमाल करते भी नजर आए। इस झगड़े में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया। वायरल वीडियो में महिलाएं घायलों को संभालती हुई दिखाई दे रही हैं।घटना के समय विसर्जन स्थल पर पुलिस की मौजूदगी नहीं थी, जिसके चलते स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका। यह झड़प विसर्जन स्थल से कुछ ही दूरी पर हुई और पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं थी। प्रशासन की इस लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH