Uttar Pradesh

हार्टफुलनेस के कान्हा रन में बच्चे और बुजुर्ग दौड़े एक साथ

लखनऊ। हार्टफुलनेस इंस्ट्टीयूट द्वारा पर्यावरण के प्र​ति जनजागरूकता के लिए आयोजित ग्लोबल कान्हा रन में 10 वर्ष से लेकर 80 आयु वर्ग के लोगों ने एक साथ दौड़कर अद्भुत नजारा पेश किया। सभी में एक समान जोश और उत्साह नजर आया। आईआईएम रोड स्थित हार्टफुलनेस सेंटर में इस दौड़ में हर आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौड़ की विशेषता रही कि न कोई हारा और न कोई जीता। समभाव में सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए दौड़ में भाग लिया। राजधानी के कई स्कूल—कॉलेज के बच्चों की प्रतिभागिता इस दौड़ में रही। तीन सौ से अधिक लोगों ने 2 किमी. की कान्हा रन में भाग लिया।

हार्टफुलनेस लखनऊ की जोनल कोऑर्डिनेटर शालिनी मेहरोत्रा ने बताया कि संस्थान द्वारा औषधि एवं उपयोगी लुप्तप्राय: पौधों को संरक्षित करने के लिए देशव्यापी फॉरेस्ट बाइ हार्टफुलनेस (एफबीएच) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को गति देने के लिए देश के सभी सेंटर में दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के उपरांत प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH