NationalTop News

जंतर-मंतर पर आज CJP का बड़ा प्रदर्शन, अमेरिका से लौटे संस्थापक अभिजीत दीपके, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत लौट आए हैं। वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आंदोलन में हिस्सा लेंगे।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने CJP को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी है। अभिजीत दीपके ने इस महीने की शुरुआत में अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने 6 जून को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भी समर्थकों से पहुंचने का आग्रह किया था। अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना के लिए रवाना हुए।

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH