RegionalTop News

सीएम भगवंत मान ने किसानों को दी बड़ी सौगात

चंडीगढ़। पंजाब में धान की रोपाई का समय आ गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के किसानों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मान सरकार के पुख्ता प्रबंधों की बदौलत आज यानी रविवार से सूबे में धान की रोपाई शुरू हो गई है। जी हां, आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। आप की पंजाब इकाई ने अपने आधिकारिक एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर मान सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सौगात की डिटेल दी गई है।

आप की पंजाब इकाई ने भगवंत मान सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘मान सरकार द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों की बदौलत आज पंजाब में धान की रोपाई शुरू हो गई है। 3 जोन में शुरू हुई रोपाई के लिए किसानों को 8 घंटे बिजली और नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।’

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH