RegionalTop News

सीएम भगवंत मान ने जेईई एडवांस के छात्रों को किया सम्मानित, युवाओं से की ये खास अपील

चंडीगढ़। पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को चंडीगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले उन छात्रों को सम्मानित किया जिन्होंने जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास कर युवाओं के सामने नायाब उदाहरण पेश किया. ऐसे छात्रों को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के विद्यार्थियों में सफल होने का गजब का जज्बा है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “शिक्षा क्रांति का मुख्य उद्देश्य पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाना है. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अपनी काबिलियत का सबूत दे रहे हैं. भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि पंजाब के युवाओं को और सशक्त बनाने के लिए शैक्षणिक सुधारों को लागू करने का काम जारी रहेगा.

पंजाब के सीएम ने आगे कहा, “पंजाब एक तकनीकी हब बनने की राह पर है. वह दिन दूर नहीं, जब उच्च-स्तरीय प्रौद्योगिकी कंपनियां पंजाब के युवाओं को भर्ती करने के लिए कतार में लगेंगी. यह परिवर्तन पंजाब को नवीनता, तकनीकी प्रगति और आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं. उन्होंने घोषणा की कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित करने के लिए पंजाब भर में आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं. भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि प्रत्येक केंद्र में एक पुस्तकालय, छात्रावास और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान करने के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH