RegionalTop News

सीएम भगवंत मान का बीजेपी में गए सांसदों पर तंज, रसोई के मसालों से की तुलना

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भगवंत मान ने इन बागी नेताओं पर कड़ा हमला बोला है और सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए उनकी तुलना रसोई के मसालों से की है।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया जैसे मसाले मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाते हैं, लेकिन ये अकेले मिलकर खुद सब्जी नहीं बन सकते। उनके इस बयान को बागी सांसदों पर सीधा निशाना माना जा रहा है।

इससे पहले भी मान ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को ‘गद्दार’ करार दिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन बड़ा होता है, व्यक्ति नहीं। उनके मुताबिक, इन नेताओं ने जनता के विश्वास के साथ धोखा किया है और अब वे अपने राजनीतिक हितों से ज्यादा खुद को बचाने की कोशिश में हैं। मान ने यह भी कहा कि ये नेता पार्टी की जड़ों से जुड़े नहीं थे और जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने दोहराया कि वे अरविन्द केजरीवाल के सिपाही हैं और पार्टी अपने सिद्धांतों पर कायम रहेगी।

दरअसल शुक्रवार को राघव चड्ढा, संदीप पाठक , अशोक कुमार मित्तल , हरभजन सिंह , विक्रमजीत सिंह साहनी , स्वाति मालीवाल , राजिंदर गुप्ता ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. चड्ढा, संदीप और मित्तल बीजेपी में शामिल हो गए. वहीं हरभजन, विक्रमजीत, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता भी बीजेपी का दामन थामेंगे.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH