Top NewsUttarakhand

हरेला पर्व पर सीएम धामी ने किया पौधरोपण, बोले – पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर गुरुवार को ऊधम सिंह नगर जिले के नगला तराई स्थित अपने निजी आवास परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस लोकपर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

गौरतलब है कि हरेला उत्तराखंड का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में पौधरोपण और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH