RegionalTop News

हूल आंदोलन के वीर शहीदों को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत माता के वीर सपूत और (हूल) आंदोलन के मुखिया सिदो – कान्हु एवं चांद – भैरव को माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर हेमंत सोरेन ने कहा कि 1855 में स्वतंत्रता की लड़ाई के अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और हजारों वीर शहीदों के संघर्ष और समर्पण के पदचिन्हों पर चलने वाले बाबा दिशोम गुरुजी (शिबू सोरेन) अभी अस्वस्थ हैं।

उन्होंने कहा है कि मैं दिशोम गुरुजी (शिबू सोरेन) के अस्वस्थ होने के कारण ही इस बार भोगनाडीह की क्रांतिकारी, वीर भूमि पर नहीं आ पाया। लेकिन हूल दिवस हमारे लिए सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। हूल दिवस हमारे लिए संकल्प का दिन है, हूल हमारी ताकत है, हूल हमारी पहचान है। उन्होंने एक्स के माध्यम राज्यवासियों से कहा कि आने वाले समय में आदिवासी धर्म कोड, आदिवासी संस्कृति, भाषा, सभ्यता और पहचान के लिए हूल उलगुलान होगा। हूल दिवस पर अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन!

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH