NationalTop News

सीएम केजरीवाल ने पत्‍नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में किए दर्शन, भगवंत मान भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से रिहा होने के बाद 20 दिन तक चुनाव प्रचार करते हुए दिखेंगे। हालांकि दो जून को उन्हें फिर सरेंडर करना होगा। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा कर आर्शीवाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। सीएम केजरीवाल शाम को ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में रोड शो भी करेंगे।

बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह ही अरविंद केजरीवाल के घर पर संजय सिंह, आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी पहुंच गए थे।

सीएम केजरीवाल ने आज सुबह ही एक्स पर एक पोस्ट में अपने दिन भर के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘हनुमान जी के आशीर्वाद से, करोड़ों करोड़ों लोगों की दुआओं से और सुप्रीम कोर्ट के जजों के न्याय की वजह से आप सब लोगों के बीच लौट कर मुझे बेहद खुशी हो रही है।’ उन्होंने आगे जानकारी दी है कि सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस जाएंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे वह पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। शाम चार बजे वह रोड शो करेंगे। उनका रोड शो दक्षिण दिल्ली – महरौली में होगा। फिर शाम 6 बजे पूर्वी दिल्ली के कृष्णानगर में भी वह रोड शो करेंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH